मधेपुरा, जनवरी 31 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। अरार थाना क्षेत्र के सुखासन पंचायत के वार्ड 12 में पटवन के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतक सुबोध साह (26) ग्रामीण रामदेव साह का पुत्र बताया गया। घटना शनिवार दोपहर की बताई गयी। बताया गया कि मृतक अपने पिता के साथ मोटर से खेत में पटवन कर रहा था। पटवन के बाद सुबोध के पिता पाइप समेट कर घटना स्थल से थोड़ी दूर बासा पर रखने चला गया। वापस लौटने पर देखा कि उसका पुत्र खेत में बेसुध पड़ा है। छूकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। करंट लगने से उसकी मौत होने की बात कही गयी। हादसे में युवक की मौत होने के बाद परिजनों में मातम पसर गयौ। मृतक की पत्नी खुशबू देवी और उनके चार छोटे बच्चे हादसे के बाद से बदहवाश हैं। पीड़ित परिवार की चीत्कार से माहौल गमगीन बन गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.