सोनभद्र, मई 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। जल जीवन मिशन के तहत शुरू हुई पटवध पेयजल समूह योजना का शनिवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान योजना की धीमी गति पर भड़क उठे। उन्होंने दिसंबर 2026 तक योजना को हर हाल में पूरा किए जाने का निर्देश संबंधितों को दिया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि इस योजना का शिलान्यास 22 नवंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे थे, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रगति उम्मीद के अनुरूप नहीं दिख रही है। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि 650 गांवों तक हर घर नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन अब तक केवल 29 गांवों में ही पानी की आपूर्ति हो सकी है। धीमी प्रगति को लेकर विधाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.