पटल पर बाबुओं के नाम की लगयी जाये नेम प्लेट : आरटीओ
बदायूं, सितम्बर 6 -- परिवहन आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश के एआरटीओ कार्यालयों का औचक निरीक्षण चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को आरटीओ प्रशासन अनीता सिंह ने बदायूं कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बारीकि से एक-एक पटल चेक किया। आरटीओ प्रशासन मेरठ अनीता सिंह कार्यालय खुलने के कुछ देर बाद ही अचानक निरीक्षण को पहुंच गयी थीं। यहां पर उन्होंने करीब दो घंटे रुककर बारीकि से पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं कार्यालय में साफ सफाई देखी। आरटीओ ने सीसीटीवी कैमरे भी चेक किये। रिकॉर्ड का रखरखाव देखा एवं कार्य की समीक्षा की। आरटीओ ने कार्यालय में वाहन एवं लाइसेंस से संबंधित पहुंचे आवेदकों द्वारा स्टॉफ की कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक भी लिया, जिस पर लोगों ने संतोष जताया। यह भी पढ़ें- आरटीओ के औचक निरीक्षण से परिवहन कार्यालय में मचा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.