भदोही, फरवरी 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों में गुरुवार को डीएम शैलेश कुमार ने निरीक्षण किया। इसमें समस्त पटल सहायकों को निर्देशित किए कि अपने-अपने पटल को सुव्यवस्थित करते हुए सुचारू रूप से संपादित करें। शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में मंडलायुक्त, डीएम और सीडीओ द्वारा तहसील एवं ब्लॉकों का रोस्टर तैयार कर निरीक्षण किए जाने को निर्देशित किए गए हैं। निरीक्षण में डीएम ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लिए। डीएम एडीएम न्यायिक कार्यालय, एसडीएम ज्ञानपुर के न्यायालय का निरीक्षण कर पांच वर्ष से अधिक अवधि से लंबित वादों की पत्रावलियों को अवलोकन किया गया। ऐसे वादों की सतत सुनवाई कर निस्तारण को निर्देशित किए। निर्वाचन कार्यालय, कोषागार, चकबंदी, अभियोजन, संयुक्त कार्यालय, अभिलेखागार, शिकायत लिपिक,...