गोरखपुर, अगस्त 30 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान गोरखपुर में अपने मकसद से भटकता नजर आ रहा है। संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने, नए सदस्य जोड़ने और जिला-महानगर अध्यक्ष के चयन के लिए चल रहे अभियान में पांचवे दिन शनिवार को खजनी, बेलघाट, उरुवा और बांसगांव (कौड़ीराम) में बैठकें हुई। राष्ट्रीय पर्यवेक्षक व सांसद श्याम कुमार दौलत बर्वे की अध्यक्षता में हुई इन बैठकों में संगठन निर्माण के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधना ज्यादा चर्चा में रहा। वहीं, रविवार को गगहा, गोला, बड़हलगंज और कौड़ीराम की बैठकें एक ही स्थान कौड़ीराम में बुलाए जाने को लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

बैठकों में बर्वे का बयान खजनी क्षेत्र के रूद्रपुर स्थित कोटमी माता मंदिर परिसर में ह...