चंदौली, मार्च 22 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा-चंदौली हाइवे से सकलडीहा कस्बा में जाने वाली सीसी रोड पर पटरी निर्माण नहीं होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क के बगल में गड्ढा होने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि अनजान बने हुए है। कस्बावासियों ने सीसी मार्ग के किनारे पटरी निर्माण कराए जाने की मांग की है। पटरी निर्माण नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।हाइवे मार्ग से लिंक मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बनाया जा रहा है। बीते दिनों सकलडीहा मंदिर मार्ग, कस्बा मार्ग, टिमिलपुर सकलडीहा मार्ग, ताजपुर लेहरा मार्ग और सीएचसी मार्ग पर सीसी रोड की ढलाई हुई है। सीसी रोड ढालने के बाद पटरी और नाला का निर्माण नहीं होने से आने जाने वाले राहगीर और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे है। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.