मुंगेर, सितम्बर 4 -- धरहरा, एक संवाददाता। किऊल-जमालपुर रेलखंड पर गुरुवार को धरहरा और अभयपुर रेलवे स्टेशन के बीच महरना गांव के समीप रामपुरहाट-गया पैसेंजर (53403 अप) के चालक को झटका महसूस हुआ। चालक ने पटरी में क्रैक होने की आशंका जताते हुए इसकी सूचना धरहरा रेलवे स्टेशन और कंट्रोल रूम को दी। चालक के अनुसार पोल संख्या 372/33 और 372/35 के बीच झटका महसूस हुआ। इसके बाद चालक और गार्ड ने ट्रेन को घटनास्थल पर करीब 26 मिनट तक रोककर जांच की। सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूआई मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। वहीं, एईएन राजीव कुमार भी दुमका-पटना एक्सप्रेस (133033 अप) से घटनास्थल के लिए रवाना हुए। यह भी पढ़ें- Munger News: दौलतपुर रेल कॉलोनी में रेल अधिकारियों को घेरा, बदहाली पर फूटा रेलकर्मियों का गुस्सा इस दौरान संबंधित ट्रेन धरहरा रे...