पटरी पार करते वक्त ट्रेन से कटकर युवक की मौत
गुड़गांव, मई 14 -- रेवाड़ी,गौरव चौधरी। गांव चिरहाड़ा के रेलवे फाटक से पटरी (ट्रैक) पार करते समय दोनों साइड से ट्रेन आने पर तीन युवक बीच में फंस गए। इस दौरान एक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। एक के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया। जिला नागौर राजस्थान के तीन साथी नागरमल, संजय और ताराचंद रोजगार की तलाश में औद्योगिक क्षेत्र बावल आए थे। फिलहाल वे बनीपुर चौक स्थित एक कंपनी में काम कर रहे थे। बुधवार को ड्यूटी करने के बाद वे गांव चिरहाड़ा स्थित अपने किराए के मकान पर जा रहे थे। जब वे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे तो रेवाड़ी-जयपुर रेल मार्ग पर दोनों साइड से ट्रेनें आ गई। यह भी पढ़ें- ट्रेन से कटकर युवक की मौत, 40 मिनट खड़ी रही नौचंदी एक्सप्रेस तीनों साथी दोनों ट्रेनों के बीच में फंस गए।इस दौरान 20 वर्षीय संजय की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.