बीजिंग, मई 28 -- पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थिति को लेकर भारत और चीन के बीच कूटनीतिक स्तर पर एक और बड़ा कदम उठाया गया है। बुधवार को चीन की राजधानी बीजिंग में दोनों देशों के बीच वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोआर्डिनेशन (WMCC) की अहम बैठक हुई। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को इस बातचीत को बेहद 'रचनात्मक' और 'दूरदर्शी' करार दिया। इस दौरान दोनों पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि सीमा पर शांति और स्थिरता से ही समग्र रिश्तों को सामान्य बनाने का रास्ता खुल सका है।गलवान के बाद रिश्तों को सुधारने की कवायद साल 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद से ही दोनों एशियाई दिग्गजों के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे थे। यह सैन्य गतिरोध करीब चार साल तक चला। हालांकि, पिछले एक साल में दोनों देशों ने आपसी स...