हापुड़, अप्रैल 7 -- ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौटने के लिए तैयार नहीं हैं। विभिन्न रेलखंडों में रेलवे लाइन पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को गरीब रथ, आला हजरत, चंपारण सत्याहग्र एक्सप्रेस,काशी विश्वनाथ, नौचंदी, सहित अन्य ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चलकर रेलवे स्टेशन आई, जिस कारण रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोटद्वार से दिल्ली जंक्शन जा रही सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, लखनऊ जंक्शन से मेरठ को जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस आधा घंटा, जैसलमेर से काठगोदाम जा रही रानीखेत एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से आई।बनारस से चलकर नई दिल्ली को जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे, प्रयागराज से सहारनपुर जंक्शन जा रही नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट, मुरादाबाद से गाजियाबाद जा रही मेमू ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.