अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हार्डवेयर निर्यात पटरी पर नहीं लौट रहा है। पूर्व में भेजे गए माल का भुगतान हासिल कर पाने में निर्यातकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पिछले चार माह से निर्यात जगत के लिए शुरू हुआ कठिन दौर अभी तक जारी है। अमेरिका, इजरायल व ईरान के बीच हुए युद्ध के बाद निर्यातकों को संभलने का मौका नहीं मिला है। पूर्व में भेजे गए माल का 100 करोड़ से अधिक का भुगतान अटका हुआ है। भारत के अलावा दूसरे देशों में भी आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं। इससे निर्यातकों को कठिनाई झेलनी पड़ रही है। हार्डवेयर निर्यात पहले रूस यूक्रेन के बीच हुए युद्ध से प्रभावित होना शुरू हुआ था। इसके बाद ट्रंप ने टैरिफ लगाकर हार्डवेयर निर्यात की कमर तोड़ दी। ट्रंप की टैरिफ का असर चल रही ही रहा था कि अमेरिका, इजरायल व ईरान के बीच युद्ध छिड़ गया। इ...