हमीरपुर, अप्रैल 12 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। थानाध्यक्ष की तमाम सख्ती के बाद हाईवे की पटरी में कब्जा करने वाले दुकानदार बाज नहीं आ रहे हैं और पुलिस के हटते ही पटरी में दुबारा कब्जा कर लेते हैं ऐसा ही कारनामा थाने के समीप एक दुकानदार ने किया है। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने आते ही हाईवे की पटरी में हुए अस्थाई अतिक्रमण को हटाने का बीडा उठाया और प्रतिदिन शाम को हाईवे में बस स्टाप से लेकर नेहा चौराहा तक भ्रमण करके दुकानदारों को पटरी खाली रखने की लगातार हिदायत दे रहे हैं साथ ही हाथ जोड़कर अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया लेकिन पटरी में कब्जे जमाने में माहिर कस्बे के दुकानदार थानाध्यक्ष के आग्रह को दरकिनार करके फिर से पटरी में कब्जा कर रहे हैं ऐसा नजारा कस्बे में थाने के समीप नजर आया एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के विक्रेता ने दो दिन बाद रविवार को पुन: पट...