प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 23 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग के साथ घुइसरनाथधाम व कालाकांकर मार्ग पर पटरी तक दुकानदारों ने अतिक्रमण कर दुकानें सजा रखी हैं। इसके साथ ही रेड़ी व फुटपाथ पर भी दुकानें लगाकर अतिक्रमण किया गया है। जिससे आवागमन बाधित होता है। इसको लेकर नगर पंचायत ने सख्ती दिखाई। मंगलवार को नगर पंचायत की टीम नायब तहसीलदार पंकज कुमार व पुलिस के साथ पटरी पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की शुरुआत की। इससे दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। इस पर पटरी से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत की ओर से 24 घंटे का समय दिया गया। इसके साथ ही यह चेतावनी भी दी गई कि 24 घंटे में पटरी से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर पंचायत दुकानदारों से जुर्माना वसूल करेगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार पंकज कुमार के साथ नगर पंचायत से वरिष्ठ लिपिक अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.