फतेहपुर, अप्रैल 5 -- विजयीपुर। कस्बा चौराहे के समीप खागा रोड में दोनों ओर की पटरियों में करीब एक फीट तक भरे पानी के कारण लोगो को आवागमन में खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इतना ही नहीं वाहनों के आवागमन के दौरान गंदा पानी उछलकर दुकानों तक पहुंच रहा है जिससे लोगों में रोष है। खागा कस्बे में नो इंट्री होने के कारण दिन भर भारी वाहनों का आवागमन कस्बे से होता है। जहां सड़क पर पुलिस ने बैरियर लगा दिया है जिससे वाहनों का आवागमन सड़क की पटरियों से किया जा रहा है। नतीजतन दोनो ओर की पटरियों के धंसने के कारण इसमें करीब एक फीट तक जलभराव हो चुका है। जिससे पटरी से वाहनों के होने वाले आवागमन के कारण पटरी किनारे लगी दुकानों तक गंदे पानी की आमद होती है। जिससे दुकानदारों में खासा रोष दिखाई दे रहा है, व्यापारियों का कहना है कि पटरी टूटने के बाद अब मार्ग भी ध...