प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज। सरोजनी नायडू मार्ग पर नया वेंडिंग जोन बसाने के सिलसिले में पटरी दुकानदारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। लगातार चौथे दिन दुकानें बंद कर पटरी दुकानदारों ने सरोजनी नायडू मार्ग पर धरना दिया। शाम को पटरी दुकानदारों ने 100 पोस्टकार्ड भेजकर मुख्यमंत्री से उनकी उजाड़ी गई दुकानों को व्यवस्थित तरीके से बसाने की मांग की। टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि पटरी दुकानदार अपनी दुकाने बंद कर न्याय की आस में बैठे है नगर निगम के तानाशाह अफसर बात करने तक नहीं आए। धरना दे रहे दुकानदारों ने स्वीकृत वेंडिंग जोन निर्धारित करने, दुकानों को न हटाने, और उन्हें व्यवस्थित करने की मांग की है। धरने में अधिवक्ता उदय शंकर तिवारी, छोटे लाल बिंद, पार्षद नीरज श्रीवास्तव, प्रतीक सिंह, प्रवर क...