सीतापुर, फरवरी 25 -- मिश्रिख, संवाददाता। चौरासी कोसी परिक्रमा को लेकर डीएम ने निर्देश दिए हैं कि नगर के मार्गों से अतिक्रमण हटाया जाए। उसी अनुसार तहसील प्रशासन ने पटरी दुकानदारों द्वारा किया गए अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। इसके साथ-साथ अन्य मार्गों पर से भी अवैध कब्जों को हटाया गया। उपजिलाधिकारी अभिनव यादव व तहसीलदार अजीत जयसवाल तहसील टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तहसील चौराहा पर पटरी दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। साथ ही नहर चौराहा, परसौली चौराहा और मछरेहटा रोड आदि पर भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...