चक्रधरपुर, अगस्त 18 -- चक्रधरपुर। भारी बारिश के कारण खड़गपुर रेल मंडल के बेटनोई और भंजपुर और रुपसा और बांगरीपोसी स्टेशन के बीच रेल पटरी के किनारे से मिट्टी धंस जाने के कारण 17 अगस्त को रुपसा-बारीपदा मेमू, बारीपदा बांगरीपोसी मेमू, बांगरीपोसी-बारीपदा मेमू, बारीपदा रुपसा मेमू, रुपसा भंजपुर मेमू, पुरी बांगरीपोसी एक्सप्रेस और बांगरीपोसी पुरी एक्सप्रेस रद्द रहीं। वहीं, शालीमार भंजपुर एक्सप्रेस आज रुपसा तक ही गई। यह ट्रेन मंगलवार को रुपसा से भंजपुर के लिए रवाना होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...