गाजीपुर, अप्रैल 1 -- खानपुर। क्षेत्र के नायकडीह गांव स्थित तपोस्थली बाबा कीनाराम मार्ग पर बनी नई सीसी सड़क ग्रामीणों के लिए राहत के साथ परेशानी का कारण भी बन गई है। करीब 17 लाख रुपये की लागत से बाबा कीनाराम गेट से पोखरा तक लगभग 300 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया, लेकिन किनारों पर पटरी न होने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर मिट्टी की पटरी न होने से दो वाहन आमने-सामने आने पर साइड देने में दिक्कत होती है। कई बार वाहन चालकों को सड़क से नीचे उतरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासी आशु सिंह और रामकृष्ण सिंह अलगू ने बताया कि किनारों पर गड्ढेनुमा स्थिति से पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द पटरी निर्माण की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...