गाजीपुर, अप्रैल 26 -- गहमर, हिन्दुस्तान संवाद। गांव के रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 80 सी के पास पटरी किनारे झाड़ी में एक युवक की लाश बुरी तरह से छत विक्षत हालत में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को गाजीपुर मर्चरी हाउस में रखा गया है। स्थानीय गांव के लोग ने सुबह में रेलवे स्टेशन के पूरब डाउन लाइन पर गेट संख्या 80 सी के पूरब पोल संख्या 680/10 के पास झाड़ी में एक लाश देखी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव क्षत-विक्षत हालत में था। स्टेशन से मेमो मिलने पर गहमर पुलिस मौके पर पहुंच आसपास के लोगो से उक्त युवक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। युवक नीले रंग का टी शर्ट और ग्रे रंग का पैंट पहने है। आशंका है कि ट्रेन से गिरकर मौत हुई होगी। पुलिस का कहना है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.