सिद्धार्थ, जनवरी 5 -- ककरहवा। कस्बे में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण पसरा पड़ा है। स्थानीय व्यवसायियों ने पटरियों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। इससे आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ई-रिक्शा, बाइक समेत अन्य वाहन अक्सर जाम से परेशान हो उठते हैं। इस समस्या के निवारण के लिए रविवार को थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह व चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने व्यवसायियों से मिलकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि पटरियों से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.