नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- नई दिल्ली। सुरक्षित ट्रेन परिचालन की जिम्मेदारी निभा रहे रेलवे के लाखों ट्रैकमैन (गैंगमैन) की जिंदगी की हिफाजत के लिए एक अत्याधुनिक सैटेलाइट सेफ्टी मॉडल तैयार कर लिया गया है। पटरियों की देखभाल और मरम्मत में तैनात इन संरक्षा कर्मचारियों की कलाई पर बंधी सैटेलाइट-बेस्ड स्मार्ट सेफ्टी वॉच 1.5 किलोमीटर दूर से ही तीव्र वाइब्रेशन और अलार्म के जरिए आने वाली ट्रेन का सटीक अलर्ट दे देगी। यह आधुनिक डिवाइस न केवल बीप साउंड से कर्मचारी को सचेत करेगी, बल्कि इसकी डिजिटल स्क्रीन पर यह भी स्पष्ट दिखाई देगा कि ट्रेन किस पटरी (अप लाइन-डाउन लाइन) से आ रही है। इससे जोखिम भरे इलाकों में मेंटेनेंस के दौरान होने वाले जानलेवा हादसों पर पूरी तरह लगाम लग सकेगी। रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह नई स्मार्ट वॉच डबल-अलर्ट प्रणा...