गंगापार, मार्च 26 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ के मुख्य बाजार सदर बाजार में फुटपाथ (पटरियों) पर अतिक्रमण ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार सदर बाजार क्षेत्र में वर्षों से धीरे-धीरे अतिक्रमण बढ़ता गया, लेकिन हाल के समय में स्थिति और गंभीर हो गई है। कई दुकानों के बाहर पटरियों पर स्थायी रूप से सामान रख दिया गया है, वहीं कुछ स्थानों पर अस्थाई ढांचे भी खड़े कर दिए गए हैं। इससे बाजार की सड़कों की चौड़ाई कम हो गई है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सूत्रों के मुताबिक नगर पंचायत शंकरगढ़ प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद जमीनी स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। नतीजतन अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं और समस्या जस की तस बनी हुई है। बुजुर्ग, महिलाएं और स्कूली बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.