भागलपुर, जनवरी 2 -- भागलपुर। भागलपुर रेल खंड की पटरियों की सर्विसिंग युद्धस्तर पर की जा रही है। प्रतिदिन अभियान चलाकर यह काम किया जा रहा है। इसकी मॉनिटरिंग मालदा डिवीजन से अधिकारियों की टीम कर रही है। बताया जाता है कि ठंड के समय में पटरियों के चटकने की संभावना बनी रहती है। इस वजह से पूरे ठंड के मौसम में इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी तरह की विशेष दिक्कत रहने पर इसकी सूचना संबंधित विभाग के इंजीनियर द्वारा विभाग के अधिकारियों को दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.