पटरा से टकराकर बाइक सवार दो लोग घायल
चंदौली, जून 12 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के जनौली गांव के समीप शुक्रवार को बाइक सवार दो लोग सड़क किनारे रखे बल्ली पटरा से टकरा गए, जिससे गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।क्षेत्र के डिग्घी गांव निवासी 40 वर्षीय शिवकुमार और 43 वर्षीय शौखीन बैंड पार्टी में काम करते है। वह बीते गुरुवार को धानापुर के बभनियाव गांव से सैयदराजा के एक लॉन में बारात में बाजा बजाने गए थे। शादी समारोह बीत जाने के बाद रामरजाय गांव में बैटरी देकर घर लौट रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.