पटरा ,चौखट,आरा को किया जब्त
बगहा, अगस्त 26 -- बगहा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के गोनौली वन क्षेत्र के वन कर्मियों ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए वन क्षेत्र से अवैध पातन कर चिरान करने की सूचना पर महादेवा वन क्षेत्र के हरहवा टोला में मंगलवार को छापेमारी की। इस बाबत जानकारी देते हुए वनपाल अमान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर हरहवा टोला निवासी चंद्रिका महतो और बालकिशन राम के घर में छापेमारी की गई। वहां से आठ अदद चौखट, 10 चिरान पटरा, एक आरा और दो साइकिल जब्त किया गया। दोनों आरोपी वन कर्मियों को चकमा देकर जंगल का लाभ लेकर भागने में सफल रहे। दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन्य नुकसान पहुंचाने के मामले में कांड दर्ज करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.