जमशेदपुर, मार्च 20 -- विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पटमदा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरके सिंह की मौजदूगी में दंत चिकित्सक डॉ. दीक्षा सिंघल के नेतृत्व में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 60 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें ओपीडी के मरीज, अस्पताल के कर्मचारी तथा स्थानीय विद्यालय के छात्र शामिल थे। डॉ. सिंघल ने मुख स्वच्छता को संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार बताते हुए प्रतिभागियों को दंत रोगों की रोकथाम, तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव तथा दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले सरल उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को विशेष रूप से सही तरीके से ब्रश करने और नियमित जांच कराने की आदत डालने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.