जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- पटमदा प्रखंड के माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के गायनिक वार्ड में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे एसी बंद पड़े हैं और भीषण गर्मी-उमस में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा नवजात शिशुओं को भारी परेशानी हो रही है। रविवार को सीएचसी में मौजूद परिजनों ने बताया कि प्रबंधन की लापरवाही से मरीजों की स्थिति दयनीय हो गई है। गर्मी से राहत के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। इससे जच्चा-बच्चा दोनों बेहाल हैं। स्थिति इतनी खराब हुई कि कई माताओं को नवजात शिशुओं के साथ दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। उस वार्ड में भी तीन पंखों में से एक खराब है और ऊपरी मंजिल होने से गर्मी ज्यादा है।लावा गांव निवासी क्रांति सिंह ने बताया कि उनकी बेटी का आज जन्म हुआ, लेकिन अस्पताल की अव्यवस्था से उन्हें कई समस्याओं का सामना...