जमशेदपुर, मार्च 26 -- पटमदा प्रखंड क्षेत्र में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के लिए बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड कार्यालय सभागार में झारखंड सरकार के आंदोलनकारी आयोग द्वारा जारी 43 प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग की उपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, जिला पार्षद खगेन महतो और प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन ने प्रमाण पत्र सौंपे। इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष कालीपद महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। आंदोलनकारी मनबोध महतो, दुर्योधन महतो, रामनाथ महतो, दुलाल कुंभकार, रसराज महतो, प्रणव महतो, चित्तरंजन महतो, हांसु सहिस सहित अन्य आंदोलनकारी भी उपस्थित थे। मनबोध महतो ने बताया कि पटमदा प्रखंड के लिए जिला प्रशासन द्वारा कुल 43 प्रमाण पत्र ...