पटमदा में हल्की बारिश ने दी गर्मी से राहत, किसानों के लिए बनी संजीवनी
जमशेदपुर, जून 9 -- पटमदा और बोड़ाम क्षेत्र में रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ली। करीब आधे घंटे तक हुई हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को आंशिक राहत दी। बारिश शुरू होते ही लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए, जिससे कुछ समय के लिए सड़कों पर सन्नाटा छा गया। इस मौसम बदलाव ने आम लोगों के साथ-साथ किसानों के चेहरे पर भी राहत की मुस्कान ला दी। किसानों का कहना है कि यह बारिश सब्जी की फसलों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। जोड़सा गांव के किसान संतोष कुंभकार, शिवनाथ कुंभकार और श्यामपद सिंह ने बताया कि खेतों में तैयार लौकी, करेला, भिंडी, नेनुआ और बरबटी जैसी फसलों को इस बारिश से नया जीवन मिलेगा। यह भी पढ़ें- मुंगेर में अचानक बदले मौसम से राहत, दोपहर में रिमझिम बारिश के बाद शाम को फिर बढ़ी उमस पिछले कई दिनों से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.