जमशेदपुर, मई 19 -- पूर्वी सिंहभूम जिला सेवा दल कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पटमदा प्रखंड सेवा दल कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। अध्यक्षता प्रेमचंद महतो ने की, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सेवा दल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए प्रखंड, मंडल और पंचायत स्तर पर संगठन का तेजी से विस्तार किया जाएगा। जल्द ही विभिन्न स्तरों पर नई कमेटियों का गठन कर संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा, ताकि पार्टी की नीतियों एवं जनहित के कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाया जा सके। यह भी पढ़ें- बिजय महतो चुने गये पटमदा प्रखंड सेवादल कांग्रेस कमेटी के संगठक सह अध्यक्ष बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विजय महतो को प...