जमशेदपुर, जनवरी 27 -- पटमदा: पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बने पटमदा के मॉडल स्कूल भवन का हैंडओवर लेने एवं उसमें बच्चों की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इसमें बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग, सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास, सहायक अभियंता राजकुमार प्रसाद सिन्हा, कनीय अभियंता केवी प्रभाकर, संवेदक के प्रतिनिधि अनिल कुमार तुलस्यान, मॉडल स्कूल की प्राचार्य स्नेहलता कुमारी एवं समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने मॉडल स्कूल का संचालन जल्द से जल्द नए भवन में चालू कराने को लेकर मंथन किया। अगली बैठक 31 जनवरी को अंचल कार्यालय में बुलाई गई है ताकि ठेकेदार और विभाग के समन्वय से हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.