पटमदा में भैंसे ने मालिक को पटक-पटककर मार डाला
जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- पटमदा के सुंदरपुर गांव में बुधवार शाम 7 बजे भैंसे ने अपने मालिक की जान ले ली। मृतक की पहचान करीब 45 वर्षीय युगल महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, युगल महतो रोज की तरह बुधवार शाम करीब 6 बजे अपने दोनों भैंसों को चराने के लिए घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एकाशिया बागान के पास ले गए थे। इस दौरान अचानक एक भैंसा उग्र हो गया और उसने युगल महतो पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि कमर दर्द के कारण युगल महतो बेल्ट पहने हुए थे, जिसमें भैंसे का सींग फंस गया। इसके बाद भैंसा उन्हें लगातार पटकता रहा, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय पास के तालाब किनारे मौजूद कुछ लोगों ने जब उनकी चीख सुनी तो पहुंचे। भैंसे ने उनपर भी हमला करने की कोशिश की। काफी देर तक भैंसा शव के पास ही खड़ा रहा, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।सूचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.