जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- पटमदा। शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2026 गुरुवार को राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा में विद्यालय में पंजीकृत 82 विद्यार्थियों में से 76 ने हिस्सा लिया।परीक्षा के सफल संचालन के लिए अरविंद चौरसिया परीक्षा नियंत्रक के रूप में मौजूद रहे। वहीं राजीव महतो और संजीव महतो ने वीक्षक की जिम्मेदारी निभाई। परीक्षा के दौरान विद्यालय परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृति केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के आचरण, विचार और जीवन-मू...