पटमदा में बिजली चोरी पर सख्ती, दो के खिलाफ केस, जुर्माना
जमशेदपुर, मार्च 28 -- बिजली चोरी के खिलाफ गुरुवार को कनीय विद्युत अभियंता प्रत्युष आनंद के नेतृत्व में पटमदा थाना क्षेत्र के लच्छीपुर और रांगाटांड़ गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान दौरान लच्छीपुर निवासी नंदलाल सिंह एवं रांगाटांड़ निवासी संजय महतो को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया। दोनों के मकानों में वैध विद्युत कनेक्शन नहीं था, इसके बावजूद एलटी लाइन में टोका लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। मामले में विभाग की ओर से दोनों के खिलाफ पटमदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही 16,724 रुपये जुर्माना लगाया गया है। अभियान में विभाग के कर्मी निकोलस केरकेट्टा, सुरेश कुमार रजक, मोहम्मद महमूद सहित अन्य विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.