पटमदा में बहनोई के घर आया युवक लापता, थाने में सनहा दर्ज
जमशेदपुर, मई 3 -- पटमदा। पटमदा के आमकांड़ी गांव से एक युवक के अचानक लापता होने से परिजनों में चिंता है। लापता युवक राखहरि मंडल (23) बोकारो जिले के पिंड्राजोरा के सिजुआ गांव का निवासी है। राखहरि मंडल अपनी मां के साथ गुरुवार को आमकांड़ी गांव स्थित बहनोई अमर मंडल के घर आया था। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और दिन में उसे सिसदा गांव के एक वैद्य के पास इलाज के लिए ले जाया गया था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे वह अपने बहनोई से शौच के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा। यह भी पढ़ें- किशोरी लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस जब आधे घंटे बाद भी पता नहीं चला तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लोगों के अनुसार, उसे शाम करीब 6 बजे बेलटांड़ चौक पर देखा गया था, जहां से वह तेजी से पैदल पटमदा बाजार की ओर जाता हुआ नजर आया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.