पटमदा में प्रार्थना सभा के दौरान छठी की छात्रा बेहोश
जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- प्रखंड के लावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार सुबह कक्षा 6 की छात्रा संतोषी सिंह प्रार्थना सभा के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना सुबह करीब सवा 7 बजे की है, जिससे विद्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को तुरंत माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों की देखरेख में तीन घंटे बाद छात्रा को होश आया और सुबह साढ़े 11 बजे उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। संतोषी सिंह सिसदा गांव निवासी कुश सिंह की पुत्री है। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और बच्ची की स्थिति की जानकारी ली। छात्रा के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और रोज सुबह काम के लिए घर से निकल जाते हैं। हाल के दिनों में विद्यालय में मॉर्निंग स्कूल चलने के कारण बच्ची अक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.