पटमदा में प्रकृति संरक्षण के संदेश के साथ मना आदिवासी दिवस
जमशेदपुर, अगस्त 10 -- पटमदा, संवाददाता विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को पटमदा थाना परिसर में प्रशासन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान झारखंड के राजकीय वृक्ष साल के पौधे लगाए गए। वीर शहीद तिलका मांझी, सिदो-कान्हू और बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया गया। अंचल निरीक्षक अजय कुमार मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज की जीवनशैली श्रम, सादगी, स्वाभिमान और प्रकृति के साथ सामंजस्य पर आधारित रही है। जल, जंगल और जमीन का संरक्षण आदिवासी संस्कृति की महत्वपूर्ण पहचान है। यह आज पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक है। समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने कहा कि फसलों, जंगल, नदी, पहाड़ और पृथ्वी को उनके प्राकृतिक स्वरूप में बचाए रखना ही आदिवासी जीवन-दर्शन की मूल भावना है।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Latehar...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.