जमशेदपुर, मार्च 27 -- पटमदा,संवाददाता। उत्कल बजरंग अखाड़ा के सदस्यों ने शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। जुलूस कमला तालाब स्थित बजरंगबली मंदिर से प्रारंभ होकर बोड़ाम मार्केट होते हुए विभिन्न गांवों तक पहुंचा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।अखाड़ा के स्वरूप षाड़ंगी ने बताया कि रामनवमी का यह जुलूस भगवान राम के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने, हिंदू समाज को एकजुट करने व सत्य और धर्म के सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश फैलाने के उद्देश्य से निकाला जाता है। यह शोभायात्रा भक्ति, शक्ति प्रदर्शन और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भगवान राम के प्रति आस्था प्रकट करने का सशक्त माध्यम है। जुलूस को सफल बनाने में श्रद्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.