पटमदा में तेज रफ्तार कार हवा में उछलकर बिजली के पोल से टकराई
जमशेदपुर, अगस्त 3 -- पटमदा: पटमदा-काटिन लिंक रोड पर पटमदा थाना क्षेत्र के रांगाटांड़ निर्मल चौक के पास सोमवार दोपहर करीब 12:45 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार हवा में उछलते हुए सड़क किनारे बने गड्ढे को पार कर बिजली के एलटी पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का खंभा दो हिस्सों में टूट गया, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चपटी हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार चालक को मामूली खरोंच तक नहीं आई और वह सुरक्षित बच निकला।सूचना मिलते ही पटमदा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर चालक से पूछताछ की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार पुरुलिया से जमशेदपुर की ओर जा रही थी और उसमें चालक अकेला सवार था। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.