जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- घाटशिला के बुरूडीह क्षेत्र से तीन दिन पहले पटमदा में आए 38 हाथियों के झुंड से अलग हुए 5 हाथी ने शुक्रवार देर रात उत्पात मचाया। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। हाथी ने फसलों को रौंद दिया। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ। यह समूह आमदापहाड़ी से सारी, मोहनपुर, बोड़ाम के लायलम होते हुए भुईयांसिनान पहुंच गया। सुबह करीब 4 बजे भुईयांसिनान कैंप के पास राहगीरों की नजर इन हाथियों पर पड़ी। लोगों ने तुरंत वाहनों की आवाजाही रोक दी और सुरक्षित दूरी से वीडियो बनाया। इलाके में कुछ देर दहशत का माहौल बन गया। इसके बाद हाथियों का यह समूह पगदा टोला खेजुरडीह पहुंचा, जहां उन्होंने केला बागान सहित कई फसलों को नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। प्रारंभिक अनुमान है कि सभी हाथी अब दलमा की ओर लौट गए हैं। वन विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.