जमशेदपुर, जनवरी 20 -- टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर रविवार शाम करीब आठ बजे धूसरा में जाहिर स्थान के समीप एक कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कार सवार सुरक्षित निकल गए, जबकि बाइक चालक जंगल की ओर भाग निकला। चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गया और कड़ाके की ठंड में करीब आठ घंटे तक जंगल में पड़ा रहा। सूचना मिलने पर पटमदा पुलिस पहुंची और क्षतिग्रस्त कार व बाइक को जब्त कर जांच शुरू की। हादसा इतना भीषण था कि बाइक का अगला चक्का अलग हो गया। पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने स्थानीय झामुमो नेता हरिहर सिंह, बामनी निवासी धर्मु किस्कू और ग्रामीणों के साथ देर रात तक बाइक चालक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह करीब आठ बजे घायल अवस्था में बाइक चालक रोहन सिंह (19) मुख्य सड़क पर निकला। बारू...