जमशेदपुर, अगस्त 24 -- खेलो झारखंड के तहत शनिवार को पटमदा के एसएस प्लस टू हाई स्कूल मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेल रही कक्षा नौ की एक छात्रा घायल होकर बेहोश हो गई। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। चौरा उत्क्रमित उच्च विद्यालय की छात्रा सीमा कर्मकार कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले रही थीं। इसी दौरान एक अन्य छात्रा उनके ऊपर गिर गई, जिससे वे बेहोश हो गईं। घटना के तुरंत बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीतीश चंद्रवंशी उन्हें माचा स्थित पटमदा सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। एमजीएम में स्थिति गंभीर देखते हुए परिजन उन्हें टीएमएच ले गए, जहां भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: खेलो झारखंड प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग के छात्र-छात्राओं ने दिखाया...