जमशेदपुर, मार्च 19 -- टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर भुईयांसिनान पुलिस कैंप के पास मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे हुई दुघर्टना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पटमदा के बामनी टोला महुलडीह निवासी 25 वर्षीय सुधीर मांडी के रूप में हुई है। वह अन्य दिनों की भांति टाटा स्टील में बी शिफ्ट में मजदूरी के लिए घर से अपनी बाइक पर निकला था। विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर की चपेट में आने से वह सड़क किनारे फेंका गया और घटना में उसके पैर की हड्डी टूट गई। गंभीर हालत में उसे लोगों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस पर एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया। इधर, दुर्घटना में शामिल कंटेनर गाड़ी (ट्रक) को स्थानीय लोगों ने ठनठनी घाटी स्थित मां काली ढाबा के पास पकड़ लिया। इसके बाद पटमदा पुलिस की मदद से बोड़ाम पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताते हैं कि कंटेनर जमशेदपुर ...