जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- पोइला वैसाख पर बुधवार को चना और गुड़ खाकर पटमदा प्रखंड की लच्छीपुर पंचायत के नहचीबेड़ा गांव स्थित मां ईंट-भट्ठा के 40 मजदूरों, बच्चों समेत 60 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी की हालत बिगड़ने पर गांव में अफरातफरी मच गई। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत है, जिनका इलाज ग्रामीण चिकित्सकों के भरोसे चल रहा है। ईंट-भट्ठा मालिक ने घटना को छिपाने की कोशिश की। उसने न किसी को अस्पताल भेजा और न ही अस्पताल को सूचना दी। बीमार लोग अपने स्तर पर इलाज करा रहे हैं। गुरुवार को जब घटना का पता चला तो स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- फूड प्वाइजनिंग से महिला की हुई मौत, चार बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती बताया जाता है कि बांग्ला नववर्ष पर भट्ठा मालिक की ओर से मजदूरों को सुबह करीब 10 बजे चना और गुड़ दिया गया था। नाश्ता करन...