जमशेदपुर, मई 8 -- पटमदा थाना परिसर में गुरुवार को पटमदा सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार रजक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पटमदा, बोड़ाम एवं कमलपुर थाना प्रभारियों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न थानों में दर्ज मामलों के निष्पादन, यूडी केस, कुर्की-वारंट तथा लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार रजक ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को मजबूत बनाने के लिए चौक-चौराहों पर नियमित वाहन जांच, आर्म्स चेकिंग और गश्ती अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद उत्पन्न स्थिति को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सभी ज्वेलरी दुकानों एवं बड़े प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.