पटमदा-बोड़ाम के जर्जर स्कूलों की मरम्मत और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग
जमशेदपुर, जून 21 -- पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के सरकारी विद्यालयों की जर्जर स्थिति और शिक्षकों की कमी को लेकर समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने विस्तृत ज्ञापन सौंपकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में व्याप्त समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र के कई विद्यालय भवन वर्षों पुराने होने के कारण खस्ताहाल हो चुके हैं, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है। विशेष रूप से गोबरघुसी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय कुआरामा की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है, जहां हाल ही में भवन का छज्जा गिर गया था। मेघादह, लड़ाईडूंगरी, कुकुड़ु, बिड़रा, जामडीह, काटिन लालाडूंगरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.