जमशेदपुर, मार्च 23 -- पटमदा: पटमदा थाना परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने, ट्रिपल लोड से बचने एवं तेज गति से वाहन नहीं चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, मुखिया सह पटमदा मंडल भाजपा अध्यक्ष कृष्णपद सिंह, थाना प्रभारी विष्णुचरण भोगता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.