पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंचा चाकुलिया
घाटशिला, सितम्बर 23 -- पटमदा के डीएसपी के नेतृत्व में बुधवार को भारी संख्या में पुलिस बल चाकुलिया पहुंचा। पुलिस के साथ पश्चिम बंगाल में सरेंडर करने वाली महिला नक्सली भी थी। मिली जानकारी के मुताबिक महिला नक्सली की निशानदेही पर चाकुलिया थाना क्षेत्र के बर्डीकानपुर- कालापाथर पंचायत स्थित पश्चिम बंगाल के बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र से सटे जामिरा पहाड़ से पुलिस ने हथियार और गोली बरामद किया है। हथियार और गोली जमीन के नीचे छुपा कर रखे गए थे। फिलहाल पुलिस अभी कुछ भी नहीं बता रही है। खबर है कि पुलिस की टीम हथियारों को लेकर जमशेदपुर गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.