जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- पटमदा। पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में शनिवार को रक्तदान शिविर लगेगा। इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को सचिव चंद्रशेखर टुडू की अध्यक्षता में बैठक हुई। शिविर का आयोजन एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सहयोग से किया जाएगा। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराना है। बैठक में निर्णय लिया गया कि रक्तदाताओं को हेलमेट और टिफिन बॉक्स देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। सचिव टुडू ने खुद सबसे पहले रक्तदान करने की बात कही और 100 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह की उम्मीद जताई। प्रभारी प्राचार्य कृष्णपद महतो ने पटमदा व बोड़ाम क्षेत्र के लोगों और विद्यार्थियों से रक्तदान करने की अपील की। यह भी पढ़ें- सरैयाहाट में 13 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन यह भी पढ़ें- केवड़ा पुल...