जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- पटमदा: पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला के प्राचार्य कक्ष में बुधवार को सचिव चंद्रशेखर टुडू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भीषण गर्मी के कारण उत्पन्न हो रही रक्त की कमी को देखते हुए मेगा रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।कॉलेज, जो शुरू से ही समाज सेवा के क्षेत्र में मिसाल पेश करता रहा है, इस बार भी जनहित में आगे आया है। यह रक्तदान शिविर 18 अप्रैल, शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ब्लड सेंटर का सहयोग रहेगा। शिविर में कॉलेज के छात्र-छात्राएं, प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं, जमीनदाता, अभिभावक, शुभचिंतक, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। साथ ही लोगों से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.